पुलिस ने पांच वारंटी जेल भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वारंटियों की गिरफ्तारी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस ने तारीख पर अदालत में हाजिर न होने पर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव पटना के हाकमीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने वारंट के आधार पर गांव खेड़ा के महाराज सिंह व आवास विकास कालोनी हापुड़ के नदीम अहमद को धर दबोचा। धौलाना पुलिस ने वारंटी हरिओम उर्फ कपिल निवासी समाना, मुन्नू उर्फ राहुल निवासी समाना तथा गांव सौलाना के सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

























