हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लॉक परिसर में बीस लाख रुपए की लागत से बन रहे बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है जिसके बाद बीडीओ धौलाना अभिमन्यु सेठ ने अवर अभियंता को जांच सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण के दौरान पीली और पुरानी ईंटो के इस्तेमाल से बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण की बात सामने आई थी जिसके बाद यह जांच शुरू हुई। धौलाना बीडीओ अभिमन्यु सेठ का कहना है कि किसी भी सूरत में घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























