👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के परिवहन विभाग ने सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे 52 स्कूली बसों को नोटिस जारी किया है। हापुड़ के एआरटीओ कार्यालय में करीब 450 बसें पंजीकृत हैं लेकिन इनमें से 52 बसों की फिटनेस काफी समय पहले समाप्त हो चुकी है जिनका नवीनीकरण स्कूल संचालकों ने नहीं कराया है। इसके बावजूद बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में एआरटीओ ने 52 स्कूल की बसों को नोटिस जारी किया है और निर्धारित समय में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























