👁 0 views Views
जीएसटी से खफा व्यापारियों ने दी आंदोलन की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जीएसटी की छापामारी को लेकर हापुड़ के व्यापारी आज भी दहशत है और निकट भविष्य में जीएसटी की छापामारी फिर शुरु हो सकती है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ ने बुधवार को एक सभा करके जीएसटी कार्यप्रणाली में व्याप्त जटिलताओं को समाप्त करने की मांग की।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड़ ने बुधवार को व्यापारियों की सभा में चार सूत्री प्रस्ताव पास कर केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि व्यापारियों का उत्पीड़न तुरंत बंद हो वरना व्यापारी आंदोलन करेगा।
























