हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन डीलर पर अक्सर राशन में धांधली करने के आरोप लगते रहते हैं। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव खेड़ा में भी ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और घटोली का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर काफी समय से पांच की जगह चार किलो राशन दे रहा है जिसकी वजह से वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कम राशन देने की शिकायत पर राशन डीलर अक्सर भड़क जाता है और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। बुधवार को ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर किसी की सुनने को तैयार नहीं है और वह निडर होकर कम राशन दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हिसाब लगाया जाए तो संज्ञान में आएगा कि किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। राशन डीलर पर धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीण अंकित कुमार, सनी, योगेश, अमित कुमार आदि ने प्रदर्शन कर नारेबाज़ी की।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























