हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में जाकर ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में जागरूक कर रहा है। सीएचसी अधीक्षक हापुड़ दिनेश खत्री ने बताया कि 70% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष को कराने की कवायद तेज हो गई है और इसी क्रम में गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है जिससे वह शासन द्वारा संचालित योजना का लाभ उठा सकें।
सरकार की मंशा है कि हर किसी वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























