हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जो लोग जीवन में गिरने से नहीं डरते, वहीं लोग जीवन में उड़ाने भरते हैं और हौंसले भी उन्हीं के बुलंद होते हैं– अभिषेक गोयल
हापुड़ में बुलंद शहर रोड स्थित उर्मिला बैंकेट हॉल में यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा ओपन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन आबिद अली फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन हापुड़ ने किया। जिसमें Mr. Hapur और मिस्टर यूपी चुना जाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल रहे जिन्होंने मंच पर पहुंचकर रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद हापुड़ से कई युवाओं ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों, जिम एसोसिएशन के सदस्यों और युवाओं को अपना प्रदर्शन करके दिखाया जिसे देखकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान अभिषेक गोयल ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई को शायराना अंदाज में करते हुए कहा कि जो लोग जीवन में गिरने से नहीं डरते, वहीं लोग जीवन में उड़ाने भरते हैं और हौंसले भी उन्हीं के बुलंद होते हैं। अभिषेक गोयल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
हापुड़ बॉडी बिल्डिंग के वाइस प्रेसिडेंट धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने हापुड़ में जिम की शुरुआत की थी। तब हापुड़ शहर में उनके अलावा कोई जिम सेंटर नहीं था। धीरे धीरे युवाओं ने बॉडी बिल्डिंग में रुचि ली और उससे जुड़े। तब से हापुड़ शहर की हर गली, मोहल्ले और रोड पर जिम सेंटर खुल गए हैं। जिससे हमारी आज की युवा पीढ़ी काफी फायदा उठा रही है। आपको बता दें कि रामू सैटिफाई जिम ट्रेनर हैं और बॉडी बिल्डिंग में 2 बार नेशनल चैंपियन रहे है। रामू पिछले 20 साल से बॉडी बिल्डिंग में मेहनत कर रहे हैं और युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रेरित कर उन्हें तैयार कर रहे हैं। उन्हों ये भी कहा कि हापुड़ में 2- 4 महीने बाद फिर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसका आयोजन दिनेश चंद शर्मा जी द्वारा किया जाएगा। कंपटीशन में सलीम अंसारी को मिस्टर हापुड़ (Men), अंकित को मिस्टर मसल्स हापुड़, गाजियाबाद के सद्दाम को मिस्टर यूपी चुना गया। कार्यक्रम के दौरान बॉडी बिल्डर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक गोयल द्वारा सर्टिफिकेट, शील्ड और तरह तरह के ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एक प्रतिभागी ने अपने प्रदर्शन के लिए साईकिल जीती। इसके अलावा एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन आदि कई तरह के उपहार ईनाम में वितरित किए गए। कार्यक्रम में आफताब अहमद (यूपी स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी), डॉक्टर नजीर नबी (यूपी स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट), आबिद अली (हापुड़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी), आफताब सैफी (पिलखुआ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट), बबलू खान (हापुड़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट), इमरान (हापुड़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी), शकील अहमद आदि का सहयोग रहा।
इस दौरान विक्की शर्मा, गौरव गर्ग भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें.!
हापुड़ में गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट, एक गिफ्ट FREE: 7817840559

























