हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तैनात भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक को मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
आपको बता दें कि एंटी करप्शन टीम को सूचना मिली थी कि आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम मेरठ से मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पहुंची और भ्रष्टाचार में लिप्त आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक को एक ठेके के सेल्समैन से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचारी आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























