हापुड़ः ये महिलाएं हैं चेयरमैन के लिए रेस में शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर अनेक महिलाओं ने दावेदारी की है। भाजपा हाईकमान किसे उम्मीदवार बनाती है, यह 15 दिसम्बर के बाद ही पता चलेगा।
बता दें कि शासन ने नगर पालिका परिषद हापुड़ का चेयरमैन पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आऱक्षित किया है, दूसरी ओर राजनेता इस प्रयास में लगे है कि जनपद हापुड़ की दो सीटों का अनारक्षित घोषित किया जाए, जिनमें पिलखुवा व हापुड़ सीटें है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार चेयरमैन पद पर आरक्षण की घोषणा पर राजनेताओं ने शासन से पुनर्विचार करने को कहा है और मांग की है कि हापुड़ को सामान्य महिला तथा पिलखुवा को सामान्य किया जाए।
फिलहाल हापुड़ चेयरमैन पद की दौड़ में भूतपूर्व चेयरमैन सरोज सिंह व मालती भारती, जिला पंचायत हापुड़ की भूतपूर्व अध्यक्ष अमृता कुमार, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता सिंह, नारी दहेज उन्मूलन संस्था की चेयरमैन अलका निम तथा इंदु जयंत शामिल है। सभी सम्भावित प्रत्याशी नगरह पालिका परिषद हापुड़ से नो ड्यूज सर्टिफिकेट बनाने में लगे है। भाजपा से कौन प्रत्याशी होगा इस सम्बंध में अभी कोई भविष्यवाणी करना न्यायोचित नहीं होगा।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625























