हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर बुधवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि चालक खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी 55 वर्षीय रमजानी पुत्र हाफिजी साइकिल पर सवार होकर बुधवार की सुबह कुचेसर चोपला पर स्थित सिलाई मशीन की दुकान पर सिलाई मशीन ठीक कराने ले जा रहे थे। जैसे ही वह कुचेसर चोपला पर स्याना रोड पर स्थित आरा मशीन के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक गाड़ी ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक नेखुद थाने पहुंचकर पुलिस को सड़क हादसे के बारे में अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक तीन बेटे और दो बेटियों का पिता था।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























