👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने पिलखुवा सीओ वरुण मिश्रा के साथ क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने पिलखुवा में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
शुक्रवार की देर शाम हापुड़ के एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ पिलखुवा क्षेत्र में पैदल गश्त की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एलिवेटेड रोड के नीचे एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे। बता दें कि आने वाले दिनों में सर्दी के मौसम में कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में पुलिस इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की तैयारी कर रही है।




























