हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उन दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि देगा जिन्होंने 1 अप्रैल साल 2021 के बाद विवाह किया है। ऐसे में दिव्यांग पति को 15,000, दिव्यांग पत्नी को 20,000 तथा पति पत्नी दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35,000 की एकमुश्त धनराशि दंपति के संयुक्त खाते में भेजी जाएगी। पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाले दिव्यांगजनों को शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत यह राशि दी जाएगीm इसके लिए दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कुछ गाइडलाइंस भी जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनिल कुमार से मिलकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























