👁 1 views Views
टाप-10 में शामिल बदमाश गांजा तस्करी में जेल गया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाने के टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस रझैडा पुलिया के पास चैकिंग कर रही थी एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया बदमाश थाने का टाप-10 बदमाश रवैया का खालिद निकला।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।आरोपी पर पहले ही कई मुकद्दमा दर्ज हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























