👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के धनोरा नेशनल बाईपास पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
मामला बुधवार का है जब बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























