जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करेः दीपक भूकर
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन बुधवार को हापुड़ के एकेपी डिग्री कालेज में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि ट्रैफिक रुल का पालन करने मे ही सभी की भलाई है और सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है। यातायात प्रभारी मनु चौधरी व ट्रैफिक दरोगा बृजेश पाठन ने ट्रैफिक रुल के बारे में छात्राओं व अन्य को विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छात्राएं स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करें तथा अन्य को इस दिशा में जागरुक करें। सड़क सुरक्षा माह में लोगों को जागरुक करने वालों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
जनपद के शीर्ष पुलिस अधिकारी दीपक भूकर को अपने बीच पाकर छात्राओं ने खुशी जाहिर की और अनेक छात्राओं ने सैल्फी भी ली। छात्राओं के अनेक प्रश्नों व उनकी जिज्ञासों का पुलिस अधीक्षक ने उत्तर भी दिया, साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि कड़े परिश्रम और मेहनत से बड़ा आदमी बना जा सकता है। छात्राएं जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षित समाज ही तरक्की करता है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























