👁 0 views Views
शराब के दो धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 75 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।आरोपी गांव गालंद का शेरू व गांव सेठा गुलावठी का अंकित है।अंकित तो गुलावठी शराब लेकर बेचने आया था।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
























