गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण मार्ग पर जल्दी दौडेंगे वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक व पर्यटन स्थल गढ़मुक्तेश्वर को मेरठ से जोड़ने वाले मार्ग पर चौड़ीकरण निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है और उम्मीद है कि एक वर्ष बाद इस मार्ग पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इस हाईवे के निर्माण पर प्रदेश सरकार एक हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए जनपद मेरठ व हापुड़ के 32 गांवों की करीब 185 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है। करीब पचास कि.मी. लम्बे हाईवे के चौड़ीकरण में 15 अंडरपास, तीन फ्लाई ओवर, आठ पुल, एक रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज तथा 51 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अगले एक वर्ष में पूरा हो जाएगा और वाहन दौड़ने लगेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































