सीओ ने ग्राम प्रधानों व चौकीदारों के साथ की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने रविवार को बहादुरगढ़ थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार के साथ बीट आरक्षी भी मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बैठक में कहा कि संदिग्ध गतिविधि पर सभी नजर रखें। बीट आरक्षी क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और चेकिंग चलाए। चौकीदार भी ध्यान पूर्वक चौकीदारी करें। आने वाले समय में सर्दियों के साथ कोहरा भी बढ़ जाएगा जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने इस बैठक का आयोजन किया जो कई लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सीओ का कहना है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं।


























