हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही साइड से निकाला जा रहा है। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक कि समय-समय पर भारी वाहनों को डायवर्ट भी किया जाता है लेकिन इसके बावजूद शहर में बुलंदशहर रोड पर जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है। कभी-कभी तो उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले कई दिनों से जारी है। फिलहाल पेट्रोल पंप के पास सीवर लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर कार्य किया जा रहा है। बुलंदशहर से हापुड़ के मार्ग पर हो रहे इस कार्य के चलते दोनों का ट्रैफिक हापुड़ से बुलंदशहर जाने वाले रास्ते से ही निकाला जा रहा है जिसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। उड़ती धूल से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सीवर लाइन बिछाने के कार्य में गति लाई जाए।


























