हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत सिंभावली चीनी मिल के गन्ना ट्रक यार्ड के पास एक ट्रक और ट्रोले की भिड़ंत में ट्रक में सवार ओम सिंह की मृत्यु हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार की रात का है जब हरियाणा के जनपद झज्जर के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी अजीत ने बताया कि उसके दादा ओम सिंह तथा चाचा रविंदर हरियाणा से ट्रक में टाइल भरकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहे थे कि सिंभावली में आगे चल रहे ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रक सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा। उपचार के दौरान ओम सिंह की मृत्यु अस्पताल में हो गई जबकि रविंद्र का इलाज चल रहा है। ऐसे में पोते ने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























