एमबीबीएस-2022 में प्रवेशित नए छात्रों का ज़ोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अनवरपुर हापुड़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम 2022 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह, डॉ अनिल चतुर्वेदी, चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्र, वॉइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन, प्रधानाचार्य डॉ आर.सी पुरोहित एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके गोयल आदि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्रन, वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन ने अपने संबोधन में संस्थान के प्रवेशित छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की महत्वता एवं जन स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सकों के योगदान के बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद एवं विख्यात कवि एवं डॉ अनिल चतुर्वेदी ने प्रवेशित छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ निदेशक वीरा वीरा मणि, निदेशक आर दत्त, महाप्रबंधक वरदराजन, एम नटराजन (सचिव प्रबंध समिति), समस्त विभाग के प्रमुख विख्यात गण एवं कर्मचारी गण मौजूद थे। इस अवसर पर संस्थान के सभी विद्यार्थियों द्वारा पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

























