वार्ड-14 के चुनाव को फतह करने हेतु हुआ विचार-विमर्श
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड के वार्ड- 14 में निकाय चुनाव के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड 14 के प्रभारी हरिओम शर्मा ने एक बैठक ली।वार्ड प्रभारी ने मतदाता सूची का वितरण और पन्ना प्रमुखों के बनाने के विषय में चर्चा की और निकाय चुनाव फतह करने के लिए अपना मार्गदर्शन दिया।
इस बैठक में नगर उपाध्यक्ष और वार्ड 14 के संयोजक मनोज तोमर, वरिष्ठ नेता डॉ रमेश अरोड़ा सभासद, मतदाता सूची प्रमुख बृजेश कुमार बिरजू, नगर कार्यकारिणी सदस्य दीपक चंद्रा , बूथ संयोजक संजय, रविकांत, दीपक, उमेश, सारंग, अभिषेक, दिनेश, रवि, और विनय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चुनाव फतह करने का संकल्प लिया।
फूड लवर्स के लिए 10 % की छूट का ऑफर: 8791240160


























