👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ भानपुरा पीठाधीश्वर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से मंगलवार को हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ के गांव छपकौली पहुंचे और श्रीश्यामेश्वर महादेव मंदिर में अपने गुरुदेव के दर्शन किए। शाम के समय अपने गुरु की आरती की और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की भी आरती की। इस दौरान जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर अमित शर्मा, आदि भक्त लोग मौजूद रहे आसपास क्षेत्र के भक्त गण उपस्थित रहे।


























