फर्जी अभिलेखों पर जमीन हड़पने वाला गया जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के हापुड़ थाना कपूरपुर पुलिस ने गांव देहरा के एक ग्रामीण को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गांव देहरा के ग्रामीण निजामु ने पहले कूटरचिम भूमि के अभिलेख तैयार कर भूमि को अपने नाम कराया और फिर भूमि को बेच डाला। यह मुकद्दमा थाना धौलाना में धारा 420, 467, 468, 471 आदि के तहत दर्ज किया गया। थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी निजामु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
























