हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। ऐसे में खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई जिससे सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने पानी की बर्बादी को लेकर चिंता जाहिर की है और संबंधित विभाग से इस बर्बादी को रोकने की मांग की।
आपको बता दें कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान पानी की अंडरग्राउंड फिटिंग लीक होने लगी जिससे साफ पानी की बर्बादी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more























