जनसंख्या कानून को लेकर दिल्ली धरना में हापुड़ से हजारों होंगे शामिल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ की टीम फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में 27 नवम्बर को दिल्ली जन्तर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जाये उसके लिए गाँव गाँव जाकर लोगों से सम्पर्क कर अपील कर रही हैं जिससे लडपुरा, लोधीपुर छपका , हैदरपुर , हिरनपुरा , सबली , श्यामनगर, भदसयाना, बहादुर गढ व नगर हापुड़ में भी मोहल्लों में जाँ जाकर मीटिंग कर रही हैं जिससे बड़ी संख्या में लोग रैली में जाने के लिए उत्साहित हैं टीम में सुन्दर कुमार आर्य ज़िला महासचिव, इशवरी कुमारी सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष,शशि गोयल ज़िलाध्यक्ष महिला विंग, ओमप्रकाश ज़िला सचिव, अनिल गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार ज़िला संयोजक उपस्थित रहे।

































