एकेपी की छात्रा वैशल ने नेट पास की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ के संस्कृत विभाग की छात्रा वैशल ने प्रथम प्रयास में इस वर्ष यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इन्होंने वर्ष-2019-20 में इसी महाविद्यालय से एमए परीक्षा विशेष योग्तया के साथ उत्तीर्ण की थी। महाविद्यालय की मीनाक्षी शर्मा ने भी इसी वर्ष नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव योगेंद्र कुमार व प्राचार्या डा. साधना तोमर ने प्रमाण पत्र देते ह ए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्कृत विभाग की अध्यक्षा डा.संगीता अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डा.वसुधा श्री तथा मीनाक्षी शर्मा ने अन्य सभी छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेते हुए निरंतर अनुशासन व प्रगति के मार्ग पर चलकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
































