पुलिस ने दो वारंटी पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गुंडा तत्वों, वारंटियों व वांछितों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न इलाकों की पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटी पकड़ लिए। थाना सिम्भावली पुलिस ने शराब के 7 वर्ष पुराने एक मामले में एक वारंटी गांव बुकलाना के शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ पुलिस ने राजीव विहार के मनीष शर्मा को अदालत से जारी वारंट पर दबोच लिया।
























