हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के असौड़ा की किठौर रोड पर स्थित ओआसिस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को यातायात पुलिस ने ड्राइंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने खेल-खेल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र अयान ने प्रथम स्थान, अब्दुल कादिर कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान तथा आठवीं कक्षा के सियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की जोया खान ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 के इकरा ने दूसरा स्थान तथा कक्षा दस के फैज़ान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ट्रैफिक सीओ आशुतोष शिवम ने छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर टीआई मनु चौधरी, टीएसआई विजेंद्र पाठक, टीएसआई राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य खुशी नूर, उमर फारूक, हाजी चौधरी आदि उपस्थित रहे।



























