हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह दिन में भी चोरी करने से नहीं कतरा रहे। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचशील कॉलोनी का है जहां चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 40,000 रुपए की नकदी, एक, लैपटॉप, सोने का हार, कंठी, मंगलसूत्र आदि चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि मोहल्ला निवासी जितेंद्र गोयल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया था और परिजन भी बाजार सामान लेने के लिए गए थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। जब जितेंद्र का बेटा ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटा तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण, लैपटॉप और 40,000 की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































