हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गाजियाबाद का औषधि विभाग जल्द ही हापुड़, मुरादाबाद, संभल, शामली, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर में 30 संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए चार औषधि निरीक्षकों की टीम गठित की गई है। बता दें कि हाल ही में गाजियाबाद की राज नगर एक्सटेंशन में स्थित द मेडिसिन हब स्टोर में विभाग ने छापामार कार्रवाई के दौरान 497 नकली इंजेक्शन बरामद किए थे। ऐसे में विभाग ने चार औषधि निरीक्षकों की टीम का गठन किया है जो 30 संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई करेंगी।
आपको बता दें कि दवा कंपनी एमक्योर द्वारा ऐंसीकार्ब और ओरोफर इंजेक्शन बनाए जाते हैं जिनकी कीमत सीएफए स्तर से 3,247 है जो स्टोर द्वारा 2,318 रुपए में बेचा जाता है जबकि राज नगर में स्थित मेडिकल स्टोर ओरोफर इंजेक्शन 1,400 रुपए में बेच रहा था जहां एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया गया था। ऐसे में एक इंजेक्शन की कीमत 700 रखी गई। इन इंजेक्शनों की बिक्री दिल्ली, कोलकाता, पुणे और चंडीगढ़ आदि स्थानों पर की जा रही थी।
विभाग को सूचना मिली कि स्टोर द्वारा नकली इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं जिसके बाद गाजियाबाद की औषधि प्रशासन टीम ने छापा मारा और इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जहां प्रयोगशाला में सभी सैंपल फेल हो गए। दवा निर्माता कंपनी का कहना है कि यह इंजेक्शन उसके द्वारा नहीं बनाए गए और ना ही उक्त मेडिकल स्टोर को बेचे गए हैं। औषधि निरीक्षकों की चार टीमों का गठन किया गया है तो जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारेगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010































