हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्वोदय भारत पार्टी के जिला मुख्यालय पर सोमवार को यहां गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति वीडियो कांफ्रैसिंग के द्वारा दर्ज कराई है।
गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट हर्ष शर्मा ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश गिरी के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने बताया कि तुलसीदास भक्ति काल के सर्वश्रेष्ठ कवि थे उनकी रामचरित मानस मनुष्यों को जीना सीखाती है।
तुलसीदास जी कि ख्याति के पीछे उनकी पत्नी रत्नावली की प्रेरणा थी। मधुशर्मा ने कहा कि रामचरित मानस समाज के सभी वर्गो को त्याग व आदर्श सिखाती है।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

























