हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की चारों निकायों में चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है और पुलिस एक मतदान केंद्र का निरीक्षण कर खामियां दूर करने का निर्देश सम्बंधित को दे रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुधवार को नगर पालिक हापुड़ के मतदान केंद्रों, मतदान बूथों तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद की पुलिस ने निकाय चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने की ठीना है जिसके लिए सभी सम्भव व जरुरी कदम उठाए जा रहे है। जनपद के गुंडों को जेल भेजा जा रहा है। सदिग्ध लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























