👁 0 views Views
दहेज लालची बाप बेटे गये जेल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 917/2022 धारा 498ए/323/324/307/504 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हिंडन विहार गाजियाबाद के मुशाहिद व उसका बेटा समीर है।पुलिस ने बाप बेटे को जेल भेज दिया है।





























