👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में सोमवार को 79 वाहनों की नीलामी की गई। इस दौरान 12 चार पहिया वाहन, 67 दोपहिया वाहनों के लिए सर्वाधिक बोली साढ़े छह लाख रुपए की लगी। बोली लगाने वाले बड़ी संख्या में बाबूगढ़ थाने पहुंचे।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में पिछले कई समय से खड़े वाहनों को पुलिस ने सोमवार को नीलाम किया। इस दौरान करीब 79 वाहनों को साढ़े छह लाख में नीलाम किया गया। नायब तहसीलदार पुष्पांकर देव, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में बोली का आयोजन किया गया जिसमें सर्वाधिक बोली साढ़े छह लाख रुपए की लगी।





























