हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर आदि जिलों में फैले इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने भ्रूण लिंग की जांच कराई थी। इसी के साथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियां भी बरामद की है।
बता दें कि यह गिरोह 25 से 50 हजार रुपए लेकर भ्रूण लिंग की जांच कराते थे। इसके लिए यह बड़ी गाड़ी या मोबाइल वैन का इस्तेमाल करते थे। किसी को शक ना हो इसके लिए वाहनों पर एंबुलेंस लिखा होता था। ज्ञात हो कि हरियाणा पुलिस ने हापुड़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम को भ्रूण लिंग की जांच की जानकारी दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर इस गिरोह का खुलासा किया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पवन, गोपाल, कृष्ण, अंजू, अनीता व अंजलि, झज्जर के सुभाषनगर निवासी सरिता, फरुखनगर खंडेवला निवासी नरेंद्र, मेरठ के खरखोदा के गांव पांची निवासी सुशील, गाजियाबाद के निवाड़ी के गांव डौड़ाई निवासी कृष्ण, गुलावठी के रामनगर निवासी मोनू, गांव भटोना निवासी योगेश और रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि भ्रूण लिंग की जांच कराने वाली अनीता, अंजू और अंजलि के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दे योगेश और रॉबिन की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं जो लगातार जानकारी जुटा रही हैं।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































