👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव मुर्शदपुर में फर्जी तरीके से चल रहे एक क्लीनिक को नोटिस जारी किया है और दो दिन का समय दिया है। समय पर जवाब न मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के पी सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के निर्देश पर अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक पर लगातार स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गांव मुर्शदपुर में एक अवैध क्लीनिक के संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उचित जवाब न मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































