👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में स्नान करने पहुंचे एक युवक ने ट्रैक्टर ही गंगा में उतार दिया। खुद को डूबता हुआ देखकर युवक ने किसी तरह ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर गढ़ गंगा में बुधवार को नजर आई जहां एक ट्रैक्टर को गंगा में उतारने के बाद युवक कूद पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर बाहर निकलवाया।




























