हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के शटर को मोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने गल्ले में रखी 15 हजार से 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। दुकान का शटर मुड़ा हुआ देख राहगिरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को मामले की जानकारी दी जिसके बाद मेडिकल स्टोर के संचालक गोपाल अग्रवाल तुरंत स्टोर की ओर दौड़े और पुलिस को मामले से अवगत कराया। गोपाल अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित राधिका मेडिकोज़ के संचालक गोपाल अग्रवाल पुत्र निरंजन लाल अग्रवाल निवासी राधापुरी ने बताया कि वह बुधवार की रात को शटर का ताला लगाकर घर गए थे। राहगीरों ने उन्हें गुरुवार की सुबह सूचना दी कि दुकान का शटर मुड़ा हुआ है जिसके बाद तुरंत गोपाल मेडिकल स्टोर की ओर दौड़े जिन्होंने देखा कि दुकान के गल्ले में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपए की नकदी गायब थी। गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की सेल गले में रखी हुई थी जिसे चोरों ने पार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिस ने जांच शुरू कर दी।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041
https://ehapurnews.com/ordered-kulhad-pizza-from-home-in-hapur-8979755041/



























