👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में जिला पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कई सवाल उठाए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को टूटी हुई सड़कों से होकर आना पड़ रहा है। सड़कों में गड्ढे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। किसान नेताओं ने कहा कि शासन ने जिला पंचायत को बजट भी दिया है लेकिन उसके बाद भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
बता दें कि कार्तिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मुख्य स्नान पर और भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।



























