मानव को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए
हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्या साध्वी सविता दीदी ने सन्त निवास, जैन लोक में जैन भक्तों के मध्य प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य के पास भगवान की दी हुई तीन विभूतियां मन,वचन और काया है हम इनका जीवन मे सदुपयोग करे। मन को सदैव अच्छे और सकरात्मक विचारों से भरें। सदैव मदु और नम्र वचन बोले, काया यानि शरीर सदैव अच्छे एवं धार्मिक कार्यो मे लगा रहे। जीवन में धर्म की पूंजी को बढाते रहे। मनुष्य जीवन में जब महान विपत्तियों से घिर जाता है तो धर्म ही उसे बाहर निकालता है।नित्य देवदर्शन, जिनवाणी तथा शास्त्रोक्त व्यवहार और आचरण, धार्मिक कार्यो मे समयदान व अंशदान हमारे पुण्य की पूंजी को बढाएंगे। युवा पीढी देश का भविष्य है उन्हें धर्म के पावन सूत्रों से जोड़कर परिवारों में स्नेह एव बुजुर्गो के सम्मान एव सेवा के भाव जागृत करे। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, राजेश जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, बबीता जैन, रेणुका जैन, निशा जैन, प्रगति जैन, सरोज जैन, प्रभा जैन, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि कल सविता दीदी, माया दीदी, सीमा दीदी के सानिध्य मे श्री पारसनाथ जैन मन्दिर, मेरठ रोड पर शान्तिधारा एव प्रवचन होगे।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

































