इंद्रलोक कॉलोनी में झाड़ियां जलाने से बढ़ा प्रदूषण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विभाग ने कई कदम उठाए हुए हैं लेकिन लोग इसके बाद भी लापरवाही दिखा रहे हैं। हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में नियमों को ताक पर रख कर झाड़ियों में आग लगाने का मामला सामने आया है जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय निवासी का कहना है कि झाड़ियों में और कूड़े में आग लगाने से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं जिन्हें प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। पहले ही क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता की जो स्थिति बनी हुई है उससे लोगों को गले में खराश, आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। ऐसे में इस तरह की मार से लोगों को समस्या हो रही है। बताते चलें कि हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने धौलाना में धुआ फैलाने वाली 50 फैक्ट्रियों को बंद कराया था लेकिन गली-गली में जिस तरह से झाड़ियां जलाई जा रही है उससे पता चलता है की स्थिति कितनी खराब है।






















