गढ़-गंगा मेले में एंटी रोमियों टीम सक्रिय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-गंगा मेले में एंटी रोमियों टीमें सक्रिय हो गई है। एंटी रोमियों टीम का उद्देश्य ऐसे लोगों को सबक सीखा रहा है, जो महिलाओं की ओर टेढ़ी आंखें करेंगे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला सम्बंधी अपराधों की रोकधाम हेतु गठित एंटी रोमियों टीमें गढ़-गंगा मेले में रांउड दी क्लाक गश्त करेंगी और असामाजिक तत्वों को सबक सीखाया जाएगा।

























