हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में श्री श्याम भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने बाबूगढ़ की डिपो रोड मेन चौराहा आदि मार्गो से शोभायात्रा निकाली और जमकर गुलाल उड़ाया। आस्था के रंग में रंगे श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम का गुणगाण किया। पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। बाबूगढ़ में निकाली गई श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा के दौरान विधिवत पूजन कर भगवान को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। माना जाता है कि श्री खाटू श्याम जी भगवान कृष्ण के कलयुगी अवतार हैं। बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्र में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…
Read more
























