निर्वाचकों के लिए निर्वाचक नामावली का अनन्तिम (आलेख्य) प्रकाशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव से पहले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक अहम सूचना जारी की है जिसके तहत बताया गया है कि 31 अक्टूबर को जनपद हापुड़ के नगर पालिका परिषद हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ की वार्ड वार निर्वाचक नामावली प्रकाशित हो चुकी है। यदि किसी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाना तथा संशोधित कराना है तो वह अपनी आपत्ति या अपना दावा 7 नवंबर की दोपहर 3:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए परिशिष्ट 15, परिशिष्ट 16, परिशिष्ट 17 व 18 में आपत्तियां तथा दावा प्रस्तुत करना होगा।
कार्यालय जहां नगर की निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
1.कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न.नि.) हापुड़ (2) कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न.नि.) तहसील धौलाना, हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर। (3) कार्यालय नगर पालिका परिषद पिलखुवा, हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़। (4) जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हापुड़। (5) सम्बंधित मतदान केंद्र।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772

























