हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में तंबुओं का शहर बस चुका है। पिछले 15 दिनों से चल रही है कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को मेले का घोड़े पर सवार होकर जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी होने नहीं दी जाएगी।
दीपक भूकर ने बताया कि मेले में सट्टा न हो और अवैध शराब न बिके इसके लिए टीमें सक्रिय हैं जो लगातार निगाह रख रही हैं। इसी के साथ मनचलों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एंटी रोमियो टीम भी लगातार कार्य कर रही है।




























