👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गिरधारी नगर में बुधवार की सुबह सीमेंट के कट्टों से भरी एक मयूरी अचानक पलट गई। हालांकि इस दौरान किसी को चोटें नहीं आई। मौके पर मौजूद लोग मयूरी की ओर भागे और उसे सीधा कराया।
बता दें कि एक मयूरी में 8 से 10 सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। मयूरी जैसे ही गिरधारी नगर में पहुंची तो मोड़ पर मयूरी को मोड़ते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और मयूरी पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग मयूरी की ओर भागे जिन्होंने चालक को बाहर निकाला और मयूरी को सीधा किया। राहत की बात यह रही इस दौरान कोई किसी को चोट नहीं आई।




























