👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के ततारपुर बाईपास के पास डस्ट से भरा एक ट्रक मंगलवार की रात को हाईवे से अचानक नीचे आ गिरा और ट्रक में भरी डस्ट सड़क पर फैल गई। हालांकि चालक इस दौरान बाल-बाल बच गया। जेसीबी मशीन की मदद से बुधवार को ट्रक को साइड कराया।
आपको बता दें कि ततारपुर बाईपास के पास रघुनाथपुर सबली अंडरपास पर जैसे ही डस्ट से भरा एक ट्रक पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक हाईवे से नीचे आ गिरा। इस दौरान ट्रक हाईवे पर पलट गया जिससे उसमें भरी डस्ट सड़कों पर आ गई। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोग ट्रक की ओर भागे और चालक को बाहर निकाला। इसके पश्चात जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराया जिससे यातायात सुचारू हुआ।




























