हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डीएपी की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने अभियान चलाया और एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि जनपद में बड़े स्तर पर खाद्य की डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में उन्होंने सिंभावली में खाद केंद्र पर छापा मारा जहां डीएपी की कालाबाजारी पकड़ी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने तुरंत खाद केंद्र को सील कर दिया और वहां बिना रिकॉर्ड के बेचे जा रहे कृभको कंपनी के 32 कट्टे भी सील कर दिए। बता दें कि एक साल से कृभको डीएपी की कोई रेक जनपद को आवंटित ही नहीं हुई है। डीएपी की गुणवत्ता को परखने के लिए अधिकारियों ने नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया है। विभाग ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























