हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के क्रिकेटर समर्थ साहनी ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए क्रिकेट मैच में 8 ओवर के दौरान 6 विकेट झटक लिए। सोमवार को गाजियाबाद के सेलिब्रेशन क्रिकेट ग्राउंड अर्थला में प्रथम शिव हरी प्रसाद अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें टीएनएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद और यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी हापुड़ के बीच मुकाबला हुआ। टीएनएम अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इस दौरान दर्श यादव ने शानदार पारी खेलते हुए 50 रन बनाएं।
वहीं मैदान में उतरे समर्थ साहनी ने यूवाईडीएस टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में छह खिलाड़ियों को आउट किया और दो मेडन ओवर निकाले। इस दौरान उन्होंने 21 रन दिए। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही यूवाईडीएस ने 37.2 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल कर ली जिसमें समर्थ साहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























